हरियाणा : घने कोहरे के कारण वाहन आपस में टकराए, 8 की मौत

चंडीगढ़, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। हरियाणा के रोहतक-रेवाड़ी राजमार्ग पर सोमवार को घने कोहरे की वजह से कई वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जिसमें 7 महिलाएं हैं।

20 वाहनों के एक के बाद एक टकराने की इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल भी हो गए।

घायलों को नजदीक के अस्पतालों में ले जाया गया है। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सभी मृतक किरदोध गांव से है और ये लोग अपने किसी संबंधी के निधन पर शोक प्रकट करने जीप से दिल्ली के नजफगढ़ जा रहे थे।

पुलिस ने कहा कि जीप की पहले एक पिकअप वाहन से टक्कर हो गई और उसके बाद पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक से टकरा गई। सभी पीड़ित घटनास्थल पर ही मारे गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493