चंडीगढ़, 1 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा के अंबाला शहर में एक एमयूवी (मल्टी यूटिलिटी व्हिकल) और एक ट्रक के बीच टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में शेवरले टवेरा एमयूवी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा चंडीगढ़ से 55 किमी दूर नारायणगढ़ में हुआ।
इस दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
घायल लोगों को यहां पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित एक शादी समारोह में भाग लेने पंचकुला से उत्तर प्रदेश जा रहे थे।
dharmpath.com dharmpath