हरियाणा ने वायु प्रदूषण रोकने को रणनीति बनाई

चंडीगढ़, 7 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने सोमवार को एक बहुआयामी रणनीति वायु प्रदूषण की समस्या से प्रभावी तौर पर निपटने के लिए लागू करने का फैसला किया।

यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि प्रभावित इलाकों में पांच दिनों के लिए स्टोन क्रशर बंद रहेंगे।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ईंट भट्ठों में भी ईंट निर्माण रोका गया है।

सरकारी अस्पताल रात में किसी भी आपातकाल से निपटने के लिए कार्यरत रहेंगे।

उन्होंने एक आदेश में कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर धुंध से कम दृश्यता की वजह से किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए यातायात पुलिस रात में हाई अलर्ट पर रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493