हरियाणा ने शुरू की वेबसाइट, बिना नकद भुगतान पर लकी ड्रॉ की घोषणा

गुरुग्राम, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिना नकदी लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार ने एक वेबसाइट शुरू की है जिसमें अपने डिजिटल लेन-देन का ब्यौरा अपलोड करने वालों को एक लकी ड्रॉ के जरिए पुरस्कृत किया जाएगा। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस लकी ड्रॉ का आयोजन 24 दिसम्बर को चंडीगढ़ में होगा।

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने जिले के निवासियों से डिजिटल तरीके से लेन-देन करने, उस लेन-देन की आईडी और अन्य ब्यौरा वेबसाइट कैशलेसहरियाणा डॉट एनआईसी डॉट इन पर अपलोड करने और लकी ड्रॉ में पुरस्कार जीतने की अपील की है। जो लोग नकदी बगैर लेन-देन का विवरण अपलोड करेंगे, उन्हें सरकार की ओर से पांच रुपये प्रोत्साहन के रूप में मिलेंगे।

गुरुग्राम के उपायुक्त टी. एल. सत्यप्रकाश ने कहा कि इस कदम को राज्य सरकार की ओर से लोगों को नकद भुगतान की जगह डिजिटल लेन-देन के लिए प्रेरित करने के वास्ते उठाया गया है।

इस योजना की घोषणा प्रदेश के मुख्य सचिव डी. एस. धेसी ने सोमवार को एक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की।

सत्यप्रकाश ने कहा कि इस वेबसाइट के जरिए लोगों से भुगतान करने के लिए अपने मोबाइल फोन का एक नारे के साथ अधिकतम इस्तेमाल के लिए कहा गया है। इसमें हिंदी में सबसे ऊपर नारा लिखा रहेगा, ‘मेरा मोबाइल मेरा बटुआ, देश में देश हरियाणा, इब इसको कैशलेस बनाना।’

इसके साथ यू-ट्यूब की एक छोटी क्लिपिंग भी वेबसाइट पर है जिसमें यह दिखाया जाएगा कि किस तरह से कोई आधार कार्ड आधारित नकद लेन-देन कर सकता है।

इसमें यह भी दिया हुआ है कि कोई व्यक्ति लकी ड्रॉ में शामिल होने के लिए अपने लेन-देन का ब्यौरा किस तरह से वेबसाइट पर लोड कर सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493