हरियाणा : नोडल अधिकारी ने हिंसा मामले में सबूत देने की अपील की

गुड़गांव, 25 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा में फरवरी महीने में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के दर्ज मामलों की जांच कर रहे नोडल अधिकारी ने लोगों से सबूत भेजने की अपील की है। अधिकारी ने कहा कि हिंसा की रिकार्ड की गई वीडियो और अन्य सबूत लोग ह्वाट्स एप या अन्य माध्यमों से भेज सकते हैं।

नोडल अधिकारी बी. के. सिन्हा ने कहा कि 14 से 23 फरवरी के बीच जाट आरक्षण आन्दोलन के दौरान हुई हिंसा के सबूत लोग ह्वाट्स एप पर मोबाइल नम्बर-07087573333 पर दे सकते हैं, 0172-2584590 नंबर पर फैक्स कर सकते हैं या ‘नोडलियोहरियाणापुलिसजीमेल डॉट कॉम पर ईमेल कर सकते हैं।

हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस अतिरिक्त महानिदेशक सिन्हा को जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और आगजनी के दर्ज मामलों की जांच के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सिन्हा को जाट आन्दोलन के दौरान सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित रिकार्ड किए गए वीडियो या अन्य सबूतों को निजी या सरकारी स्रोतों से संग्रह करने का निर्देश दिया गया है।

सबूतों के आधार पर हिंसा में संलिप्त दोषियों और हिंसा की साजिश रचने वालों के बीच संबंध स्थापित करने में मदद मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493