हरियाणा : बिजली चोरी पर सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी

चंडीगढ़, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा में सोमवार को बिजली प्रदाताओं ने राज्य में बिजली की चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की घोषणा की।

बिजली प्रदाताओं के एक प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने बिजली की चोरी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है।

प्रवक्ता ने कहा, “बिजली की चोरी में शामिल पाए जाने वाले किसी भी विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ बिजली अधिनियम और साथ ही हरियाणा सिविल सेवा निगम 2016 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन पर भारी जुर्माना लगाने के अलावा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।”

प्रवक्ता ने कहा, “बिजली विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में की गई छापेमारी के दौरान सरकारी कर्मचारियों के परिसरों में बिजली की चोरी के मामले सामने आए हैं। अब तक अपराध करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ बिजली अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती थी, उनके संबंधित विभागों को अपराधों की सूचना नहीं दी जाती थी।”

प्रवक्ता ने कहा कि बिजली प्रदाताओं ने ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ भारी जुर्माना लगाने के अलावा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी करने का निर्णय लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493