हरियाणा : बोर्ड टॉपर के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

चंडीगढ़, 15 सितंबर (आईएएनएस)। बोर्ड परीक्षा की टॉपर 19 वर्षीय छात्रा के साथ हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुए सामूहिक दुष्कर्म के तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य पुलिस ने घटना की जांच के लिए नूह पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाजनीन भसीन की अगुवाई में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है।

हालांकि, पीड़िता ने शुरू में पुलिस को बताया था कि उसके साथ कथित तौर पर तीन लोगों ने दुष्कर्म किया, लेकिन उसके पिता ने दावा किया कि बुधवार को कनीना गांव में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार होने के बाद जब उसे होश आया तो उसने अपने आसपास करीब 8-10 लोगों को देखा था।

घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी तीनों आरोपी अब तक फरार हैं।

आरोपी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं। यह घटना उस समय हुई जब वह कोचिंग के बाद घर लौट रही थी, तभी आरोपयिों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर लिया और नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।

बाद में वे उसे गांव के बस अड्डे पर फेंककर फरार हो गए।

पीड़िता बोर्ड परीक्षा में टॉप कर चुकी है और राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त कर चुकी है।

अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (एडीजीपी), ए.एस.चावला ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493