हरियाणा में अवैध शराब की 1.5 लाख बोतलें बरामद

चंडीगढ़, 29 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष उड़ाका दल द्वारा राज्य भर में हो रही छापेमारी में अवैध शराब की 1.5 लाख से ज्यादा बोतलें बरामद की गई हैं।

सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि विशेष दल ने राज्य में नकली उत्पादों के निर्माण, अवैध शराब और अनाधिकृत कृत्यों में लगे लोगों को गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की।

अधिकारियों ने कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त होने के मामलों में सौ से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा, “अवैध शराब की 1.30 लाख बोतलों की बरामदगी को लेकर 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें भारत में निर्मित विदेशी शराब, देशी शराब और बीयर शामिल हैं। इसे लेकर हरियाणा के कई पुलिस थानों में करीब 20 मामले दर्ज किए गए हैं।”

इसके अतिरिक्त देशी शराब की 23,686 बोतलें छापेमारी के दौरान कई जगहों से जब्त की गईं।

यह छापेमारी गुरुग्राम, हिसार, फरीदाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, सिरसा, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, जिंद और पंचकुला जिलों में की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493