हरियाणा में इस साल धान की आवक अधिक

चंडीगढ़, 3 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा में धान के फसल की आवक व खरीद इस साल अधिक है।

राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, “वर्तमान खरीफ मौसम में दो नवंबर तक हरियाणा की मंडियों में 44.94 लाख टन से अधिक धान की आवक हो चुकी है। बीते साल 31.12 लाख टन धान मंडियों में पहुंची थी।”

प्रदेश में धान की खरीद की शुरुआत इस साल 25 सितंबर को ही शुरू कर दी गई थी, जबकि सामान्य तौर पर यह एक अक्टूबर से शुरू होती है।

विभाग के 36 लाख टन के लक्ष्य से धान की आवक बेहद अधिक है।

प्रवक्ता ने कहा, “कुल आवक में से सरकारी खरीद एजेंसियों ने 38.75 लाख टन से अधिक धान की खरीद की, जबकि मिलवालों व डीलरों ने 6.18 लाख टन धान की खरीद की।”

कुरूक्षेत्र, करनाल व कैथल जिलों में धान की आवक व खरीद सर्वाधिक रही।

पड़ोसी राज्य पंजाब ने इस साल 105 लाख टन धान की खरीद की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493