फतेहाबाद (हरियाणा), 7 जून (आईएएनएस)। हरियाणाा के फतेहाबाद जिले में मंगलवार को एक निजी बस में एक विस्फोट हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि घायलों को फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कहा गया कि बस जिले की जाखल मंडी से फतेहाबाद शहर जा रही थी। बस में विस्फोट भुना नामक जगह पर हुआ।
यह पिछले एक माह में हरियाणा में तीसरा विस्फोट है।
इससे पूर्व, पानीपत जिले में एक खाली रेलवे कोच में एक विस्फोट हुआ था।
वहीं, पिछले सप्ताह हरियाणा रोडवेज की एक चलती बस में कम क्षमता वाला एक विस्फोट हुआ था, जिसमें आठ लोग घायल हुए थे।
dharmpath.com dharmpath