हरियाणा में महिलाओं को मिला रक्षाबंधन का उपहार

चंडीगढ़, 29 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं को खास उपहार दिया है। इस अवसर पर शनिवार को हरियाणा और चड़ीगढ़ की हजारों महिलाएं राज्य की रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर पाएंगी।

हरियाणा सरकार ने इससे पहले राज्य की रोडवेज बसों में 28 और 29 अगस्त को महिलाओं के निशुल्क यात्रा करने की घोषणा की थी।

रक्षाबंधन भाई और बहन के अटूट संबंधों का त्योहार है।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों, जेल अधिकारियों और अन्य लोगों को राखी बांधी।

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राज्य के सभी 21 जिलों में महिला पुलिस थानों की शुरुआत की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493