चंडीगढ़, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों ने चालू गन्ना पेराई वर्ष 2017-18 (अक्टूबर-सितंबर) के शुरुआती तीन महीनों में 11.91 लाख क्विंटल गóो की पेराई कर 10.54 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
यह रविवार को आईएएनएस को मिला प्रदेश सरकार का आधिकारिक आंकड़ा है। शाहाबाद की सहकारी मिल में 20.72 क्विंटल गन्ने की पेराई कर 1.96 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। यह जानकारी शुगरफेड के प्रवक्ता ने आईएएनएस को दी।
रोहतक की सहकारी मिल में 18.18 लाख क्विंटल गóो की पेराई कर 1.57 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
इसी प्रकार कैथल की सहकारी मिल ने 12.49 लाख क्विंटल गóो की पेराई करके 1.13 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
dharmpath.com dharmpath