हरियाणा विधानसभा चुनावों में हारकर बोली कांग्रेस,परिणाम चौंकाने वाले हैं, स्वीकार नहीं कर सकते..

हरियाणा में बीजेपी ने 48, कांग्रेस ने 37 सीटें, INLD ने 2, IND ने 3 सीटें जीती हैं. हरियाणा विधानसभा चुनावों में हारने के बाद कांग्रेस ने कहा है कि हरियाणा में चुनाव परिणाम अप्रत्याशित और चौंकाने वाले हैं और कांग्रेस उन्हें स्वीकार नहीं कर सकती है, पार्टी के पक्ष में शुरुआती बढ़त भाजपा की व्यापक जीत में बदल गई. कांग्रेस ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखकर हरियाणा चुनाव के परिणामों को अपडेट करने में “अस्पष्टीकृत मंदी” (unexplained slowdown) की शिकायत की थी. वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश की ओर से शिकायत लिखने के बाद चुनाव आयोग ने आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 25 राउंड को हर पांच मिनट में अपडेट किया जा रहा था. अपनी प्रतिक्रिया में, चुनाव निकाय ने यह भी कहा कि यह गैर-जिम्मेदार, निराधार है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493