हरियाणा : सरकार खिलाड़ियों के लिए जारी करेगी 70 करोड़ रुपये

चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों के लिए 70 करोड़ रुपये जारी करेगी। राज्य के खेल और युवा मामलों के मंत्री अनिल विज ने सोमवार को यह घोषणा की।

विज ने बताया कि पुरस्कारों की घोषणा कांग्रेस की पिछली सरकार ने की थी लेकिन बजट में इसके लिए पैसा जारी नहीं किया गया। इसलिए इसका भुगतान नहीं हो सका।

हरियाणा के कई एथलीटों ने एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों सहित कई अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय चैम्पियनशिप्स में मुक्केबाजी, कुश्ती, एथलेटिक्स तथा अन्य खेलों में हाल में पदक जीते। इन एथलीटों में महिलाएं भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493