हरियाणा : सीवर सफाई में जान गंवा चुके कर्मियों को मुआवजा

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने 1993 के बाद से सीवर की सफाई में अपनी जान गंवा चुके सफाई कर्मियों की पहचान कर ली है और ऐसे 19 कर्मियों के परिजनों को 1.90 करोड़ रुपये का मुआवजा दिए हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को ऐसे नौ मृतकों के परिजनों को लगभग 60 लाख रुपये का मुआवजा दिया, जिनकी मौत काम करते हुए हुई थी।

सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि अन्य मृतकों के परिजनों के बैंक खातों में पहले ही 1.30 करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493