हरियाण वित्त आयोग के प्रमुख बने अर्थशास्त्री अशेर

चंडीगढ़, 1 मई (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने विख्यात अर्थशास्त्री मुकुल जी.अशेर को राज्य के पांचवें वित्त आयोग का प्रमुख नियुक्त किया है।

हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि अशेर उस नौ सदस्यीय आयोग के प्रमुख होंगे, जो राज्य सरकार द्वारा उगाहे गए करों और शुल्कों को राज्य, जिला परिषद, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों में वितरित करने का सुझाव देती है।

आयोग के अन्य सदस्य हरियाणा के पूर्व प्रमुख सचिव विष्णु भगवान, रोहिणी अग्रवाल, अनिरूद्ध राजपूत, शामलाल बंसल, राजेंद्र मोहन वालिया, अनुराग बख्शी, नीता खेड़ा और हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी अमनीत पी.कुमार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493