हरीश रावत के समर्थकों ने जीत पर पटाखे चलाए

देहरादून, 11 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय को जैसे ही यह बताया कि उत्तराखंड में हरीश रावत की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के पास विधायी बहुमत है और राज्य में लगा राष्ट्रपति शासन हटा दिया जाएगा, यहां कांग्रेस कार्यालय में जमकर जश्न मनाया गया।

मुख्यमंत्री हरीश रावत के समर्थकों ने सदन में शक्ति परीक्षण में जीत हासिल होने की खुशी में आतिशबाजी की।

अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने नई दिल्ली में सर्वोच्च न्यायालय को बताया, “मुझे निर्देश मिले हैं कि अगर यह अदालत हमें अनुमति देगी तो हम आज राष्ट्रपति शासन हटा लेंगे।”

रोहतगी ने कहा कि राज्य से राष्ट्रपति शासन हटने के बाद रावत के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में कार्यभार संभाल सकती है।

उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को शक्ति परीक्षण हुआ था और परिणाम में कांग्रेस को स्पष्ट जीत हासिल हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493