हर्नादेज का मेक्सिको के साथ प्रशिक्षण शुरू

मेक्सिको सिटी, 23 मई (आईएएनएस)। स्टार स्ट्राइकर जेवियर हर्नादेज ने अगले माह रूस में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए मेक्सिको टीम के साथ प्रशिक्षण शुरू कर दिया है।

मेक्सिको की राष्ट्रीय टीम के लिए सबसे अधिक 49 गोल दागने वाले हर्नादेज ने विश्व कप के लिए अंतिम स्तर की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब वेस्ट हाम युनाइटेड के लिए खेलने वाले हर्नादेज ने कोलंबियाई कोच जुआन कार्लोस ओसोरियो के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण किया।

हर्नादेज ने डिफेंडर डिएगो रेयेस, मिडफील्डर हेक्टर हेरेरा, स्ट्राइकर जेसुस एम. कोरोना के साथ प्रशिक्षण किया।

मेक्सिको टीम अगले सप्ताह सोमवार को वेल्स, दो जून को स्कॉटलैंड और नौ जून को डेनमार्क के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलेगी।

पिछले छह विश्व कप टूर्नामेंटों में मेक्सिको ने अंतिम-16 दौर में प्रवेश किया है, लेकिन क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच सका।

पिछले सप्ताह कोच ओसोरियो ने 28 सदस्यीय प्रारंभिक टीम की घोषणा की थी। इनमें से 23 खिलाड़ियों का चयन फाइनल टीम के लिए किया जाएगा।

मेक्सिको को 14 जून से रूस में शुरू होने वाले फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के लिए ग्रुप-एफ में जर्मनी, दक्षिण कोरिया और स्वीडन के साथ शामिल किया गया है। 17 जून को मौजूदा विजेता जर्मनी के खिलाफ मेक्सिको अपने विश्व कप अभियान का आगाज करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493