लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक बस में डिवाइडर से टकराने के बाद आग लग गई। बस में सवार 50 यात्री घटना में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
आग लगने के बाद यात्री बस के शीशे को तोड़कर बाहर निकलने में सफल रहे।
एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “लगभग 12 यात्रियों को आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन्हें मामूली चोटें आई हैं।”
बस लखनऊ से बालाजी जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि चालक बस चलाते वक्त सो गया होगा।
दमकल व पुलिस विभाग ने राहत एवं बचाव कार्य किया।
dharmpath.com dharmpath