हर्षवर्धन को पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के बाद केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन को गुरुवार को पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

राष्ट्रपति कार्यालय के एक बयान में कहा गया, “राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अतिरिक्त पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का प्रभार सौंपने के निर्देश दिए।”

दवे (61) का गुरुवार की सुबह उनके आधिकारिक आवास पर निधन हो गया।

हर्षवर्धन पृथ्वी विज्ञान मंत्री भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493