मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता हर्षवर्धन राणे का कहना है कि उनकी आगामी तेलुगू फिल्म में उनके किरदार तथा ‘ड्राइव’ में र्यान गॉसलिंग के किरदार में बहुत कम समानता है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
फिल्म में हर्षवर्धन के किरदार तथा ‘ड्राइव’ में स्टंटमैन से चालक बने गॉसलिंग के किरदार में कुछ समानताएं देखने को मिलेंगी।
हर्षवर्धन ने इस पर एक बयान में कहा, “मुझे वास्तव में समझ नहीं आ रहा है कि इस तुलना पर कैसी प्रतिक्रिया दी जाए। हालांकि इससे मैं खुश हुआ हूं।”
‘पलटन’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे अभिनेता इससे पहले तेलगू की दो ब्लॉकबॉस्टर फिल्मों ‘फिदा’ तथा ‘गीतांजलि’ में अभिनय कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath