हर्षाली मल्होत्रा बनी ‘जेस्प्री इंटरनेशनल’ की एंबेसडर

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। कीवी फल के न्यूजीलैंड के ब्रांड ‘जेस्प्री इंटरनेशनल’ ने फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ से मशहूर हुई बाल कलाकार हर्षाली मल्होत्रा को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

यह पहली बार है, जब बॉलीवुड के किसी कलाकार को इस कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

जेस्प्री इंटरनेशनल इस साल भारत में अपने व्यापार का विस्तार करना चाहती है। कंपनी ने इसी दिशा में प्रचार करने के लिए हर्षाली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

जेस्प्री के भारत के प्रमुख और विपणन प्रबंधक रितेश भिमानी ने एक बयान में कहा, “जेस्प्री हर्षाली मल्होत्रा के साथ जुड़ने को लेकर उत्साहित है। उनका प्यारा और आकर्षक व्यक्तित्व हमारे ब्रांड के अनुरूप है।”

उन्होंने कहा, “फलों के बाजार में काफी अव्यवस्था की स्थिति है। और हमारे लिए बेहद जरूरी है कि हम जेस्प्री कीवी के स्वास्थ्य लाभ के साथ ही इसके स्वाद के बारे में बताने के लिए देशभर के बच्चों और उनके माता-पिता से जुड़े।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493