मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुरभि चंदना ने बॉलीवुड फिल्म की बजाय टेलीविजन धारावाहिक का रुख किया, क्योंकि उनका मानना है कि फिल्मों की तुलना में टेलीविजन दर्शकों तक अधिक पहुंचता है।
‘बॉबी जासूस’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री ने कहा कि वह टेलीविजन के जरिए लोकप्रिय होकर बॉलीवुड में नई शुरुआत करेंगी।
टेलीविजन चैनल स्टार प्लस शो के धारावाहिक ‘इशकबाज’ में सुरभि अन्निका के रूप में दिखाई देंगी। उन्होंने बताया, “मुझे विशेष रूप से विभिन्न फिल्मों में अभिनय के लिए बॉलीवुड से प्रस्ताव मिले।”
सुरभि ने कहा, “टेलीविजन अगली बड़ी चीज है। मुझे लगता है कि यह फिल्मों की तुलना में दर्शकों तक अधिक पहुंचता है, इसलिए मैंने फिल्मों को नहीं बल्कि टेलीविजन को चुना।”
उन्होंने कहा, “हर दूसरे दिन हमारे धारावाहिकों में विभिन्न फिल्में होती हैं और बॉलीवुड सितारे फिल्मों का प्रचार करने के लिए यहां आते हैं। यहां तक की सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी टेलीविजन पर उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath