लीबिया : कार बम विस्फोट में 12 जवानों की मौत

त्रिपोली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। लीबिया के बेनगाजी शहर में गुरुवार को एक कार बम हमले में कम से कम 12 जवानों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने लीबिया मरीन के प्रवक्ता के हवाले से कहा, लीबिया सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच भारी संघर्ष हुआ, उन्होंने कार बमों का इस्तेमाल किया।

उल्लेखनीय है कि बेनगाजी शहर में बुधवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादी समूह के साथ संघर्ष में कम से कम चार सैनिकों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए।

वहीं पश्चिमी बेनगाजी में बुधवार को सेना का एमआईजी-23 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, इसमें पायलट मारा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493