हर विरासत के अपने गुण-दोष होते हैं : नील

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता नील नितिन मुकेश का कहना है कि हर विरासत के अपने गुण और दोष होते हैं।

मुंबई से फोन पर नील ने आईएएनएस को बताया, “मुझे लगता है कि इसके फायदे मेरे लिए हैं। मैं निजी तौर पर इस बारे में कह सकता हूं कि मेरे लिए हर दरवाजा खुला है। फिल्मकार मिलते हैं और मेरी बात सुनते हैं।”

दिग्गज गायक नितिन के बेटे और मुकेश के पोते नील का कहना है कि खुद को साबित करते रहना, यहीं एकमात्र दोष है।

नील ने कहा, “विरासत का सबसे बड़ा दोष यह होता है कि अगर आप किसी और क्षेत्र में हैं, तो आपको आगे बढ़कर खुद को साबित करना होता है। यह फिल्म जगत उन लोगों की सुनता है, जिनके पास पर्याप्त प्रतिभा और क्षमता है।”

अभिनेता ने कहा कि हर विरासत के अपने गुण, दोष होते हैं और उसी आधार पर आपको आंका जाता है और देखा जाता है।

नील ने बताया कि करियर के शुरुआत दौर पर उन्हें गायकों के परिवार से होने को कारण संगीत में हाथ आजमाने की सलाह दी जाती थी। इसलिए, उनके लिए हर दिन काफी मुश्किल और संघर्ष से भरा रहता था।

अभिनेता ने बताया कि वह अभिनय जगत में आज इसलिए खड़े हैं, क्योंकि वह अपने पेशे को लेकर काफी गंभीर हैं और वह इसका हिस्सा बनना चाहते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493