भोपाल, 31 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में बारिश होने की संभावना जताई है।
भोपाल, 31 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में बारिश होने की संभावना जताई है।
राज्य में बुधवार की सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। मंगलवार रात भोपाल में कुछ देर के लिए हुई जोरदार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। इसी तरह राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई। वहीं, बुधवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद और नरसिंहपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 25.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35.7 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath