हर हफ्ते दिल्ली की सड़कों की सफाई ‘वैक्यूम क्लीनर’ से : सिसोदिया

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कहा कि धूल और वायु प्रदूषण को रोकने के लिए राजधानी में हर सप्ताह सड़कों की सफाई ‘वैक्यूम क्लीनर’ से होगी।

शहर में प्रदूषण को लेकर संबद्ध विभागों के साथ एक बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “दिल्ली में सड़कों की सफाई पुन: ‘वैक्यूम क्लीनर’ से होगी।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाली सभी सड़कों की सफाई पानी के छिड़काव करने वाले यंत्रों के जरिए की जाएगी।

सिसोदिया ने संवाददाताओं से कहा कि इससे धूल कम होगी जो प्रदूषण बढ़ाने में बड़ा योगदान करती है।

दो सप्ताह के भीतर ‘वैक्यूम क्लीनर’ से सड़कों की सफाई शुरू होगी और यह एक साप्ताहिक कार्यक्रम होगा।

उन्होंने प्रदूषण रोकने के लिए नए विचारों का आह्वान किया जो शहर में गंभीर स्तर तक पहुंच गया है।

उप मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि लोग अब विनिर्माण स्थल के आसपास होने वाले प्रदूषण की शिकायत मोबाइल एप के जरिए कर सकेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493