यॉर्कशायर, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब हल सिटी ने गुरुवार को निगेल एडकिंस को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है।
क्लब ने एक बयान में कहा, “साल 2012 में साउथैम्पटन के साथ चैम्पियनशिप प्रोमोशन खिताब जीत चुके एडकिंस को मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त किया गया है। एंडी क्रासबाई उनके सहायक होंगे। एडकिंस का करार 18 महीने का होगा।”
52 साल के एडकिंस गुरुवार को टीम के साथ जुड़ेंगे और पहले अभ्यास सत्र का भी संचालन करेंगे। शनिवार को उनकी देखरेख में टीम ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ खेलेगी।
dharmpath.com dharmpath