हवाई में तूफान ‘लेन’ इस सप्ताह दे सकता है दस्तक

होनोलूलू, 22 अगस्त (आईएएनएस)। हवाई में चौथी श्रेणी का तूफान ‘लेन’ इस सप्ताह दस्तक दे सकता है। इससे ठीक दो सप्ताह पहले ही मध्य प्रशांत द्वीप में तूफान ‘हेक्टर’ ने दस्तक दी थी।

‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि ‘हेक्टर’ की तुलना में तूफान ‘लेन’ ज्यादा असर डाल सकता है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह बारिश होना की संभावना जताई है। इस सप्ताह ययह दस्तक देने के लिए तैयार है।

द्वीपों के पूर्वी हिस्से में हवाई और मावी काउंटी के लिए तूफान की चेतावनी जारी कर दी गई हैं।

वहीं, मंगलवार को रात आठ बजे हवा की रफ्तार 250 किलोमीटर प्रति घंटा रही। तूफान 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

एनडब्ल्यूएस के मुताबिक, तूफान लेन जीवन और संपत्ति के लिए खतरा बन सकता है और इससे बचने के प्रयास शुरू हो गए हैं।

अमेरिकन एयरलाइंस और हवाई एयरलाइंस ने हवाई जाने या आने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493