गुरुदास कामत का निधन कांग्रेस के लिए बड़ा झटका : राहुल

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनका निधन पार्टी के लिए बड़ा झटका है।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, “वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत जी का औचक निधन से कांग्रेस परिवार के लिए बड़ा झटका है। गुरुदास जी ने मुंबई में कांग्रेस पार्टी को खड़ा करने में काफी मदद की और सभी उन्हें बहुत सम्मान और प्यार करते थे। मेरी संवेदनाएं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

राहुल फिलहाल जर्मनी में हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर दुख जताया।

सुरजेवाला ने कहा, “वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत जी के औचक निधन की खबर से दुख में हैं। इस क्षति को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। उनके संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के साथ है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।”

गुरुदास कामत का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493