तेल अवीव, 27 मई (आईएएनएस)। इजरायल के रक्षा मंत्री मोशे यालोन ने बुधवार को इजरायल पर हवाई हमले करने से दूर रहने के लिए हमास को चेतावनी दी। मंगलवार रात को इजरायल पर रॉकेट दागे गए थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जेरूसलम से लगभग 56 किलोमीटर दूर गाजा की ओर से इजरायल के गान येवन कस्बे पर रॉकेट दागे गए।
यालोन ने कहा, “यदि इजरायल में हमले जारी रहे तो गाजा को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।”
रक्षा मंत्री ने मंगलवार को रॉकेट हमले के लिए गाजा के छोटे आतंकवादी गुट इस्लामिक जिहाद को जिम्मेदार ठहराया।
इजरायली वायुसेना के प्रवक्ता पीटर लेरनर ने कहा कि हमास को सीधा ज
लर्नर ने कहा, “वास्तविकता यह है कि इजरायल पर हमला करने के लिए हमास की सरजमीं का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो अस्वीकार्य और असहनीय है और इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इजरायल के लोग रॉकेट हमलों के डर के बीच नहीं रह सकते।”
हालांकि, इन हमलों में किसी की मौत नहीं हुई है।
गाजा पट्टी पर इजरायल के ये पहले बड़े हवाई हमले हैं। इससे पहले पिछली गर्मियों में बड़े स्तर पर 50 दिनों के लिए सेना ने आसमान और जमीन से सैन्य अभियान चलाया था, जिसमें 2,145 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई थी।
गौरतलब है कि प्रशिक्षण इकाइयों पर हवाई हमले जवाबी कार्रवाई का नतीजा है, इजरायल में उत्तरी गाजा पट्टी की ओर से रात को दागे गए रॉकेट के बाद ये हवाई हमले किए गए।
dharmpath.com dharmpath