‘हवाएं’ के इस तरह लोकप्रिय होने की उम्मीद नहीं थी : प्रीतम

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का नया गीत ‘हवाएं’ रिलीज के तुरंत बाद लोकप्रियता हासिल कर लेगा।

सोनी म्यूजिक इंडिया की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, अरिजित सिंह की मधुर आवाज में यह गीत बुधवार को जारी हुआ और यूट्यूब पर रिलीज के 24 घंटों के भीतर इसे देखने वालों की संख्या 9,808,829 हो गई।

प्रीतम ने आईएएनएस से कहा, “जब यह गीत रिलीज हुआ तो उम्मीद नहीं थी कि यह इतना अधिक लोकप्रिय होगा। इससे पहले कि मैं जानता, मुझे बताया गया कि इस गीत को काफी बार देखा जा चुका है। मैं बहुत खुश हूं। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।”

सोनी म्यूजिक इंडिया के मार्केटिंग निदेशक सानुजीत भुजबल ने कहा, “इससे पहले ऐसा कभी नहीं सुना और हम खुश हैं कि हम यह उपलिब्ध हासिल कर सके। हमें गर्व है कि हम यह उपलब्धि प्राप्त करने में सक्षम हुए। यह एक टीम का प्रयास है।”

अनुष्का शर्मा अभिनीत ‘जब हैरी मेट सेजल’ चार अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493