बर्लिन, 29 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मनी के हैम्बर्ग शहर की एक सुपरमार्केट में शुक्रवार को चाकू से हुए हमले में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। हमले के पीछे के उसके मकसद का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने अपने बयान में कहा कि 26 वर्षीय हमलावर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पैदा हुआ है, लेकिन उसकी राष्ट्रीयता स्पष्ट होना अभी बाकी है।
संदिग्ध सुपरमार्केट में घुसा, अचानक ही उसने चाकू से हमले करने शुरू कर दिए और भाग गया।
dharmpath.com dharmpath