हसीना की अमेरिका में पित्ताशय की सर्जरी

ढाका, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की वाशिंगटन में पित्ताशय का सफल ऑपरेशन किया गया है। हसीना 72वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के सिलसिले में अमेरिका गई थीं।

ढाका ट्रिब्यून की रपट के मुताबिक, प्रेस सचिव एहसानुल करीम ने एक बयान में कहा कि शल्य चिकित्सा 25 सितंबर को स्थानीय समयानुसार रात लगभग्ज्ञ आठ बजे की गई और यह सफल रही। हसीना अपने चिकित्सकों की सलाह पर आराम कर रही हैं।

रपट में कहा गया है कि हसीना को पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी जांच के बाद चिकित्सकों ने शल्य चिकित्सा करने का फैसला किया। प्रधानमंत्री का स्वास्थ्य अच्छा है।

शल्य चिकित्सा के एक दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह वाशिंगटन में अपने आवास पर लौट आईं।

उनकी छोटी बहन शेख रेहाना व बेटे सजीब वजाद जॉय उनके साथ हैं।

हसीना पांच अक्टूबर को बांग्लादेश लौटेंगी।

शेख हसीना संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भाग लेने के बाद 22 सितंबर को न्यूयॉर्क से वाशिंगटन पहुंचीं थीं। वाशिंगटन में एक हफ्ते रुकने के बाद उनका लंदन होकर दो अक्टूबर को स्वदेश लौटने का कार्यक्रम था।

शेख हसीना संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक कार्यक्रम में भाग लेने 17 सितंबर को न्यूयॉर्क पहुंची थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493