मुंबई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता पीयूष सहदेव ने धारावाहिक ‘देवांशी’ के सह-कलाकार आमिर दलवी की फोटोग्राफी कौशल की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘शानदार फोटोग्राफर’ कहा।
आमिर की फोटोग्राफी कौशल के बारे में उन्हें तब पता चला, जब उन्होंने उनकी फोटो क्लिक की।
पीयूष ने कहा, “मैं पिछले चार वर्षो से आमिर दलवी को जानता हूं। वह सिर्फ अद्भुत अभिनेता ही नहीं, बल्कि शानदार फोटोग्राफर भी हैं। उनके काम ने मुझे हैरान कर दिया। यह एक चकित करने वाला और मजेदार अनुभव रहा।”
dharmpath.com dharmpath