शाहजहांपुर, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना सदर बाजार क्षेत्र में मंगलवार को निगोही रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता की मौत पर उसके संबंधियों ने जमकर हंगामा किया।
पुलिस उपाधीक्षक सुमित शुक्ला ने बुधवार को बताया कि थाना रौजा के मुकरुमपुर गांव के शेर सिंह यादव ने अपनी पत्नी को प्रसव के लिए निजी अस्पताल अल शिफा नर्सिग होम में भर्ती कराया था, जिसकी इलाज के दौरान मंगलवार की शाम मौत हो गई। इस पर उसके परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
उन्होंने बताया कि प्रसूता के परिजनों की तहरीर पर चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद मामला शांत हो पाया।
अधिकारी ने बताया, “शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, अस्पताल के सभी चिकित्सक और कर्मचारी अस्पताल बंद कर फरार हैं।”
dharmpath.com dharmpath