बीजिंग, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। हांगकांग के एक उत्पाद एवं ग्राफिक डिजाइनर ने प्रोग्रामिंग लैंग्वेज स्क्रैच के जरिए एक आदमकद रोबोट बनाया है।
इस रोबोट को बनाने में 42 वर्षीय रिकी मा को 18 माह लगे और उसने इसके निर्माण पर 50 हजार डॉलर से अधिक राशि खर्च की। यह रोबोट अमेरिकी अभिनेत्री स्कारलेट जोहान्सन की तरह है। चीन के अखबार ‘पीपुल्स डेली’ ने शनिवार को इसकी खबर प्रकाशित की है।
यह रोबोट पहले से कमांड निर्धारित किए हुए है। एक माइक्रोफोन में उन मौखिक कमांड को बोलने पर उसके अनुसार यह काम करता है। अभिनेत्री के प्रतिरूप वाले इस रोबोट के बाल सुनहरे हैं और आंखें हरी हैं। इसे भूरे रंग की स्कर्ट और क्राप्ड टॉप पहनाया गया है।
सामान्य ढंग से बाहें और पैरों को चलाने के अलावा इसका सिर भी मुड़ता है और झुकता है। मा का रोबोट चेहरे पर भाव भी व्यक्त कर सकता है।
dharmpath.com dharmpath