हांगकांग में परिधान संग्रह पेश करेंगे संजय गर्ग

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। लेबल ‘रॉ मैंगो’ के डिजाइनर संजय गर्ग तीन और चार फरवरी को हांगकांग में अपना परिधान संग्रह पेश करेंगे। डिजाइनर का कहना है कि वह अपने पंसदीदा शहर जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फैशन शो 10 चांसरी लेन गैलरी में आयोजित होगा।

डिजाइनर ने आईएएनएस को बताया, “हम अपने डिजाइनों को हालिया परिधान संग्रह ‘क्लाउड पीपुल’ के साथ पेश करेंगे, जिसमें कपड़ों को और साड़ियों को हाथ की कढ़ाई, जरदोजी और ब्रोकेड से तैयार किया गया है। हांगकांग में हम तीसरी बार अपना संग्रह पेश कर रहे हैं..एक ऐसा शहर जहां वापस जाना हम पसंद करते हैं।”

गर्ग को मध्य प्रदेश के चंदेरी वस्त्र, वाराणसी के ब्रोकेड और मुलायम सूती और पश्चिम बंगाल के मशरू को फिर से प्रचलन में लाने का श्रेय दिया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493