हाइंड्स डब्ल्यूआईपीए के अध्यक्ष चुने गए

किंग्सटन (जमैका), 11 फरवरी (आईएएनएस)। वावेल हाइंड्स दोबारा वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूआईपीए) के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। पिछले साल वेस्टइंडीज टीम द्वार भारत दौरा बीच में छोड़ने के बाद पैदा हुई स्थितियों के लिए उनकी खूब आलोचना हुई थी, लेकिन उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से मना कर दिया था।

समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार, डब्ल्यूआईपीए की वार्षिक आम बैठक में उन्हें निर्विरोध चुना गया।

डब्ल्यूआईपीए द्वारा मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, निक्सन मैक्लिन को उपाध्यक्ष चुना गया। इससे पहले वह कोषाध्यक्ष थे।

वायन लेविस एक बार फिर सचिव का पद हासिल करने में कामयाब रहे जबकि वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर रिड्ले जैकब्स को नया कोषाध्यक्ष चुना गया। सहायक सचिव के पद के लिए विंडवार्ड आईलैंड वोलकैनोस के कप्तान लियाम सेबस्टियन को चुना गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493