‘हाउसफुल 3’ में टैप डांस करेंगी जैकलिन

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस फिल्म ‘हाउसफुल 3’ के ‘टांग उठाके’ नामक गीत के लिए टैप डैंस करती दिखाई देंगी।

गणेश आचार्य द्वारा कोरियोग्राफ किया गया यह गीत शुक्रवार अपराह्न जारी होगा। इस गीत में फिल्म के सितारे थिरकते नजर आएंगे।

जैकलिन ने आईएएनएस से कहा, “यह मजेदार और पैर हिलाने वाला गीत है। यह पहली बार है जब मैं टैप डांस कर रही हूं। हमारे कोरियोग्राफर गणेश (आचार्य) सर ने मुझे मौके पर सीक्वेंस के बारे में बताया और मैंने सचमुच आनंद लिया। यह निश्चित रूप से ‘हाउसफुल’ के प्रशंसकों के लिए बेहतर है।”

साजिद फरहाद द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हाउसफुल 3’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलिन, नरगिस फाखरी और लीसा हेडन सहित कई सितारे हैं।

यह फिल्म तीन जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493