उज्जैन, 6 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरुवार को आंधी और तेज बारिश में 700 से ज्यादा टेंट धराशायी हो गए हैं। इस घटना में कुल सात लोगों की मौत हो चुकी है और 100 श्रद्घालु घायल हुए हैं। धराशायी हुए टेटों को संवारने का काम चल रहा है।
उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ के दौरान गुरुवार को आई आंधी ने जमकर तबाही मचाई है।
जिले के प्रभारी, परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को हालात का जायजा लेने के बाद संवाददाताओं को बताया कि आंधी, बारिश में कुल सात लोगों की मौत हुई है। इनमें से छह की मौत पंडाल में दबकर, और एक की बिजली गिरने से हुई है। इसके अलावा 100 अन्य लोग घायल हुए हैं।
उन्होंने आगे कहा, “आंधी-बारिश से मेला क्षेत्र के 700 टेंट गिरे हैं। इन सभी को व्यवस्थित करने के प्रयास तेज हो गए हैं। यहां आने वाले श्रद्घालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके प्रयास जारी हैं।”
dharmpath.com dharmpath