हानोवर ने उफे से करार किया

बर्लिन, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब हानोवर ने स्ट्राइकर उफे बेक के साथ करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक डेनमार्क के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उफे इससे पहले अपने ही देश के क्लब एफसी नोर्डसजालान के लिए खेल रहे थे।

क्लब ने साफ किया है कि उसने 22 साल के उफे के साथ चार साल का करार किया है। इस करार के बाद उफे जून 2019 तक हानोवर के साथ बने रहेंगे।

उफे ने अपने पुराने क्लब के लिए 2013 से अब तक 37 मैचों मे 12 गोल किए।

नए जर्मन लीग सत्र में हानोवर का सामना 15 अगस्त को प्रोमोट किए गए क्लब डार्म्सटाड से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493