‘हाफ गर्लफ्रेंड’ मई 2017 में रिलीज होगी

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रैंड’ अगले साल 19 मई को रिलीज होगी।

फिल्मकार मोहित सूरी की इस फिल्म का सह निर्माण चेतन भगत ने किया है, जिनके इसी नाम के उपन्यास पर फिल्म बनाई जा रही है।

श्रद्धा ने शनिवार को अपने प्रशंसकों से ट्विटर के जरिये फिल्म रिलीज की तारीख साझा की।

श्रद्धा ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रैंड’ 19 मई, 2017 को रिलीज होगी। मोहित सूरी, चेतन भगत, अर्जुन कपूर।”

यह पहली बार नहीं है जब अर्जुन उपन्यास पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इससे पहले भी वह ‘2 स्टेट्स’ में काम कर चुके हैं। यह फिल्म भी चेतन भगत के ‘2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मैरिज’ उपन्यास पर आधारित थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493