हार्टले एंड मार्क्‍स ने लांच की खूबसूरत नोटबुक और डायरियां

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। कंप्यूटर और मोबाइल के जमाने में लेखन से लोगों की रूचि हटने लगी है, लेकिन हार्टले एंड मार्क्‍स की खूबसूरत डायरियां और नोटबुक किसी को भी फिर से कलम उठाने के लिए मजबूर कर देंगे।

बहुराष्ट्रीय प्रकाशन कंपनी हार्टले एंड मार्क्‍स ने गुरुवार को पेपर ब्लैंक्स और पेपर ओह श्रृंखला की बेहद खूबसूरत डायरियां और नोटबुक भारतीय बाजार में उतारे।

चेंबर ऑफ इंक ने हार्ट्ले एंड मार्क्‍स की इस गुणवत्तापूर्ण नोटबुक श्रृंखला लांच की। कंपनी का मानना है कि सही उपकरण रचनात्मकता और उत्पादकता को बढ़ा देते हैं।

चेंबर ऑफ इंक की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुकृति जिवराजका तथा भारत में हाट के प्रमुख जोज एंड्राडा ने नई दिल्ली में इसे लांच किया। इस मौके पर जानी-मानी कथक नृत्यांगना पद्मश्री शोभना नारायण और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान पद्मश्री अंजुम चोपड़ा मौजूद थीं।

सुकृति जिवराजका ने कहा, “पेपर पर पेन चलाना अपने आप में एक थेरेपी है। हमें खुाशी है कि हम पेपर ब्लैंक्स और पेपर-ओह उत्पादों को भारतीय बाजार में पेश करने जा रहे हैं।”

भारत में हार्टले एण्ड मार्क्‍स के प्रमुख जोज एंड्राडा ने कहा, “हम भारत में अपने उत्पादों के लांच को लेकर बेहद आशावादी हैं और नए बाजारों में प्रवेश की उम्मीद रखते हैं।”

चेबर्स ऑफ इंक चुनिंदा रीटेल आउटलेट्स के साथ करार करने पर विचार कर रहा है, लेकिन शुरुआत में ये उत्पाद चेंबर्स ऑफ इंक के पोर्टल पर उपलब्ध होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493