हार्दिक को तुरंत रिहा करे राजस्थान सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की गिरफ्तारी पर हैरानी जताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राजस्थान सरकार से उन्हें तुरंत रिहा करने को कहा।

आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने ट्वीट कर कहा, “गिरफ्तार कर लिया गया? हैरान हूं। वसुंधरा (राजे) सरकार को उन्हें शीघ्र रिहा करना चाहिए।”

इससे पहले पटेल ने ट्वीट कर जयपुर हवाईअड्डे पर उतरने के बाद उन्हें गिरफ्तारी किए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें गिरफ्तार किए जाने की वजह उनके ‘जीवन को खतरा’ करार दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493