Saturday , 18 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » हार्बिन महोत्सव में बर्फ से बना ‘बार’ हुआ लोकप्रिय

हार्बिन महोत्सव में बर्फ से बना ‘बार’ हुआ लोकप्रिय

बर्फ से बना यह ‘बार’ शहर के प्रसिद्ध सेंट्रल पेडेस्ट्रियन स्ट्रीट में 100 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और यह महोत्सव में आने वाले पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। ‘बार’ के मालिक के अनुसार, इसे बर्फ की 200 घन मीटर से 10 दिनों के भीतर बनाकर तैयार किया गया। जिसकी लागत 300,000 युआन (45,000 अमेरिकी डॉलर) है।

बर्फ से बने इस सुंदर बार में कई प्रकार के पेय पदार्थ, कॉकटेल शामिल हैं और पर्यटक अगले दो महीनों तक इसका आनंद ले सकते हैं।

विश्व के बेहतरीन अंतर्राष्ट्रीय महोत्सवों में से एक ‘हार्बिन आइस एंड स्नो फेस्टिवल’ आधिकारिक तौर पर पांच जनवरी को शुरू हुआ था और यह 800,000 वर्ग मीटर पर फैला हुआ है। जिसे 330,000 घन मीटर की बर्फ से बनाया गया है।

हार्बिन महोत्सव में बर्फ से बना ‘बार’ हुआ लोकप्रिय Reviewed by on . बर्फ से बना यह 'बार' शहर के प्रसिद्ध सेंट्रल पेडेस्ट्रियन स्ट्रीट में 100 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और यह महोत्सव में आने वाले पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो बर्फ से बना यह 'बार' शहर के प्रसिद्ध सेंट्रल पेडेस्ट्रियन स्ट्रीट में 100 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और यह महोत्सव में आने वाले पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो Rating:
scroll to top