हार का कारण बल्लेबाजों में आत्मविश्वास की कमी : ब्रावो

मेलबर्न, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के मध्यक्रम के बल्लेबाज डारेन ब्रावो का कहना है कि पिछली कुछ श्रृंखलाओं में मिली हार के पीछे बल्लेबाजों में आत्मविश्वास की कमी का होना है।

समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक ब्रावो ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला के पहले टेस्ट में शतक जमाया था लेकिन यह टेस्ट वेस्टइंडीज पारी और 212 रनों से हार गई थी।

ब्रावो ने कहा, “यह सिर्फ आत्मविश्वास की बात होती है। इस श्रृंखला से पहले ही हमारे बल्लेबाजों में आत्मविश्वास नहीं था। हम श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला भी इसी कारण हार गए थे। ब्रिस्बेन में हुए अभ्यास मैच में भी हम इसी कारण हारे थे।”

ब्रावो को भरोसा है कि कैरेबियाई बल्लेबाज शनिवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा, “यह जरूरी है कि हम जब भी बल्लेबाजी करें मैदान पर थोड़ा समय बिताएं। अगर हम ऐसा करते हैं तो हम निश्चित ही अच्छा खेलेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493