हार से निराश हैं टॉटनेहम के कोच पोचेटिनो

डॉर्टमुंड, 12 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब टॉटनेहम हॉट्सपर के कोच मौरिसिओ पोचेटिनो ने कहा है कि वह यूरोपा लीग के पहले चरण में जर्मनी के फुटबाल क्लब बोरुसिया डॉर्टमंड के खिलाफ मिली 0-3 की हार से काफी निराश हैं।

मार्को रेयुस के दो गोल और पिअर एमरिके के एक गोल की बदौलत डॉर्टमंड ने गुरुवार को टॉटनेहम के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की।

क्लब की आधिकारिक वेबसाइट ने पोचेटिनो के हवाले से लिखा है, “यह बुरा दिन था, मैं इससे निराश हूं। हम अच्छा नहीं खेले। यह फुटबाल में होता है। वह हमसे अच्छा खेले। मैं इसलिए निराश हूं क्योंकि हम अच्छा नहीं खेल पाए, जबकि हम अक्सर खेलते हैं।”

उन्होंने कहा, “हम इस मैच से काफी कुछ सीख सकते हैं, फिर भी मैं निराश हूं क्योंकि हारना कभी भी अच्छा नहीं होता। हम आगे अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे, यह मुश्किल है लेकिन हम कोशिश करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493