प्रधानमंत्री का बिहार दौरा आज

पटना, 12 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार का दौरा करने वाले हैं। वह दोपहर तक पटना पहुंच जाएंगे। अपने इस एक दिवसीय दौरे में प्रधानमंत्री पटना में उच्च न्यायालय के शताब्दी समापन समारोह में हिस्सा लेंगे।

पटना उच्च न्यायालय में कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री हाजीपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वैशाली के हाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री राज्य के लोगों को कई सौगात देंगे।

बिहार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट पर दोपहर 1.35 बजे पहुंचेंगे। वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल रामनाथ कोविंद के अलावा कई राजनेता उनका स्वागत करेंगे। 1.45 बजे वह पटना उच्च न्यायालय के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।

स्थापना दिवस पर एक साल से चल रहे कार्यक्रमों का शनिवार को समापन होगा।

गौरतलब है कि शताब्दी समारोह का उद्घाटन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया था। पटना उच्च न्यायालय में कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री तीन बजे पटना हवाईअड्डे से हाजीपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां वह महात्मा गांधी सेतु गंगा ब्रिज थाना के पूरब छौंकिया में आयोजित समारोह में सूबे की जनता को तीन सेतुओं और पटना से लखनऊ तक नई ट्रेन की सौगात देंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शताब्दी समारोह के बाद वह गंगा नदी पर नवनिर्मित दीघा रेल पुल राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही पाटलीपुत्र स्टेशन से लखनऊ के लिए नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली है।

पटना और हाजीपुर दोनों जगह के कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। हाजीपुर में राज्यपाल, रेल मंत्री व अन्य कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद होंगे। पटना उच्च न्यायालय समारोह में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और केंद्रीय विधि मंत्री भी मौजूद होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493