कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। कोलकाता के मशहूर हावड़ा पुल पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार मिनीबस पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
शहर यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “तेज रफ्तार मिनीबस पर चालक का नियंत्रण समाप्त हो गया और वह हावड़ा पुल पर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।”
घायलों को शहर के एक अस्पताल ले जाया गया है।
हादसा व्यस्त समय के दौरान हुआ, जिसके कारण पुल पर आधा घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में क्रेन की मदद से बस हटाई गई। बस चालक फरार हो गया है।
अधिकारी ने कहा, “लापरवाही से गाड़ी चलाने का एक मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।”
dharmpath.com dharmpath